नशे में एयरहोस्टेस ने किया जमकर बवाल, गिरफ्तार

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस जब उसे थाने लेकर आई तो उसने थाने में हंगामा काटा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरहोस्टेस का नाम नीमा लुल्ला है और वह एक निजी एयरलाइंस में काम करती है। मालूम हो कि नीमा ने अपनी गलती मानने के बजाए पुलिसवालों को धमकाने लगी। इतना ही नहीं उसने कैमरे पर भी हाथ दे मारा।
नीमा को पुलिस गिरफ्तार कर जब थाने ले जा रही थी तो उसने एक महिला पुलिसकर्मी से हाथापाई शुरु कर दी और उसे इसका अंजाम भुगतने की धमकी देने लगी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एयरहोस्टेस के साथ उसका एक दोस्त भी मौजूद था। उसपर यह आरोप है कि उसने पुलिसवालों को पैसों का लालच देकर मामला को रफा दफा करने की कोशिश की। पुलिस ने नीमा की कार से मंहगी शराब की बोतलें बरामद की है।












Click it and Unblock the Notifications