जापानी गुडि़या हुई कालबेलिया नृत्य की दीवानी

rajasthan map
जैसलमेर। स्वर्ण नगरी जैसलमेर वैसे तो विश्व में अपनी अनूठी शिल्प कला, नक्काशी, झरोखों और कला संस्कृति के लिये विख्यात है लेकिन इन दिनों नगर में एक जापानी गुडि़या को कालबेलिया नृत्य करते देख कर हर व्यक्ति हैरत में है। जापानी गुडि़या हुई कालबेलिया नृत्य की दीवानी हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक जैसलमेर आते हैं और यहां की खासियत को कैमरे में कैद कर अपने देश ले जाते हैं।

मगर कोई सात समंदर पार से यहां का राजस्थानी लोक नृत्य और बालीवुड का फ्यूजन डांस सीखने आये तो अचरज होता है। कालबेलिया नृत्य सीखने के लिये इन दिनों एक जापानी युवती का नाम हर किसी की जुबान पर है। हिरोका फुकुडा को कालबेलिया नृत्य करते देख लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं।

जैसलमेर के एक नागरिक ने कहा वह लाजवाब है और तो बालीवुड डांस करते हुये उनके हिंदी बोलों को गाते जाना सबको अच्छा लग रहा है। हिरोका फुकुडा जापान से यहां बालीवुड का फ्यूजन डांस और राजस्थानी कालबेलिया नृत्य सीखने आई है। अपने परिवार में सबसे छोटी हिरोका फुकुडा पेशे से वेब डिजाइनर है लेकिन बचपन से ही उसके दिल में नृत्य जगह बनाए हुए था। हिरोको की मुलाकात टोक्यो में जैसलमेर के जाने माने नृतक और लोक कलाकार हरीश से हुई और उसी दिन से हिरोका ने जैसलमेर आकर कालबेलिया नृत्य सीखने की ठान ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+