दामाद ने डेरा प्रमुख पर लगाया पत्नी को कैद करने का आरोप

Man moves court seeking wife's release from Dera's 'clutches'
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम पर उनके एक अनुयायी ने मंगलवार को हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने अपने आप को डेरा प्रमुख का दामाद बताते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाकर सुरक्षा की मांग की है। 34 वर्षीय विश्वास गुप्ता ने तो यह कह दिया है कि डेरा प्रमुख ने उनकी पत्नी को अपने पास जबरन रखा है व दोनों में अवैध संबंध हैं। डेरा प्रमुख ने पहले एक लड़की से उसकी शादी करवा दी जिसके दस साल बाद उसे अपनी बेटी घोषित करके अपने पास रख लिया।

विश्वास ने यह सब यहां एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा। हाईकोर्ट ने इस मामले में हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डेरा प्रमुख से जान को खतरा बताते विश्वास गुप्ता व उसके पिता मोङ्क्षहद्र पाल ने कहा है कि संत के पास प्रशिक्षण प्राप्त शूटर हैं व उन्हें धमकी मिली है कि उनके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। मोहेंद्र पाल के पिता रुलिया राम गुप्ता दो बार विधायक रह चुके हैं।

उनका कहना है कि डेरा प्रमुख के कहने पर उन्होंने अपनी जायदाद बेच दी व डेरे में रहने लगे। सारा पैसा डेरे की फैक्टरियों पर लगा दिया गया, परंतु अब उनका रुपया लौटाया नहीं जा रहा। विश्वास का आरोप है कि 11 फरवरी, 1999 को संत गुरमीत ने अपनी पसंद की एक लड़की जिसको वह अपनी पुत्री मानता था को चुना व हमारी शादी अपने आप तय कर दी। सत्संग के दौरान शादी तो हो गई, परंतु लड़की को एक बार भी उनके साथ नहीं भेजा। वहीं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर लगाए गए आरोप का डेरे के प्रवक्ता पवन इंसां ने खंडन किया है।

प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया कि विश्वास गुप्ता पारिवारिक कलह को डेरा सच्चा सौदा व गुरु जी के साथ जोड़ रहे हैं। जोकि गलत है। 5 अगस्त 2011 को उसने पंचकूला के डीसी को लिखे पत्र में लिखा था कि डेरा विरोधी लोग मुझे तंग कर रहे हैं और मीडिया व टीवी चैनल पर डेरा को बदनाम करने का मुझ पर दबाव बना रहे हैं। उन्हें रोका जाए व मुझे सुरक्षा दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+