दिल्ली: साइट पर सर्वे के नाम पर ठगे तीन करोड़

प्रत्येक सर्वे के लिए एक हजार रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन 15 अगस्त को अचानक सर्वे कंपनी के मालिक दीपक राजपूत और नरेंद्र पाल ने वेबसाइट बंद कर दी। उन्हें तलाशा गया, मगर वे नहीं मिले। प्रीत विहार स्थित सर्वे कंपनी के बैंक में गए तो पता चला कि खाता जाली कागजातों के साथ खोला गया है। उनके पते फर्जी निकले।
बाबू क्रिस्टोफर के साथ ही नारी मुद्दु, डेविड और विनय को भी फर्जी सर्वे कंपनी ने चूना लगाया। इनका आरोप है कि दीपक राजपूत और नरेंद्र पाल ने इसी तरह सैकड़ों लोगों से करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की है। इनके मुंबई और दिल्ली के दफ्तर बंद हैं। क्रिस्टोफर ने बताया कि
> उन्हें पता चला कि आरोपियों ने 10 सितंबर को एक दूसरी फर्जी सर्वे वेबसाइट शुरू की है और उनका कार्यालय शालीमार गार्डन साहिबाबाद में है। उन्हें तलाशते हुए वे यहां आए।












Click it and Unblock the Notifications