राजा भैया के खिलाफ बसपा नेता ने किया मुकदमा

Criminal case against Raghuraj Pratap Singh
लखनऊ। प्रतापगढ़ जहां कभी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नाम का डंका बजता था, आज वहां एक स्थानीय नेता ने राजा भैया के खिलाफ मापरीट व धमकी देने का मामला दर्ज करा दिया। बसपा के स्थानीय नेता शिव प्रसाद सेनानी ने जिले के बाघराय थाने में राजा भैया व उनके मिश्र विधान सभा सदस्य अक्षय प्रताप सिंह समेत 11 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। मामाल दर्ज होने पर राजा भैया के समर्थकों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामला बसपा के वरिष्ठi नेताओं के इशारे पर दर्ज कराया गया है।

कुण्डा के निर्दलीय विधायक राजा भैया पर सरकार का शिंकजा एक फिर कसता दिखायी दे रहा है। राज्य में बसपा की सरकार आने के बाद से ही राजा भैया के खिलाफ कई सरकार आदेश जारी किए गये जिसके बाद से ही राजा भैया की गतिविधियां अपने ही इलाके में काफी कम हो गयी। राजा भैया का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ रहा है इस बार बसपा एक स्थानीय नेता ने राजा भैया के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। स्थानीय नेता शिव प्रसाद ने पुलिस में शिकायत की कि जिले के आजाद नगर में दर्गा पूरा के दौरान राजा भैया के समर्थकों ने प्रसाद के समर्थकों से मारपीट की।

प्रसाद ने पुलिस का बताया कि मारपीट के बाद विधायक के समर्थकों ने उन्हें गाली गलौज देते हुए मामले के गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बाघराय इलाके में पुलिस ने राजा भैया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 147, 148, 323, 504 व 506 में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में राजा भैया के करीबी मित्र व विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह का भी नाम है। यह कोई पहला मामला नहीं है जो राजा भैया पर दर्ज किया गया है इससे पहले भी ढेरों मामले राजा भैया पर दर्ज हैं जिनकी जांच चल रही है। राजा भैया जेल में भी रहकर सजा काट चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+