नोएडा के एसएसपी के खिलाफ पुनिया ने भेजा वारंट

आयोग के अध्यक्ष पीएल. पुनिया ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि ज्योति नारायण को 25 अक्टूबर को आयोग के सामने उपस्थित करें। आयोग ने एसएसपी को चार बार समन जारी कर उन्हें उपस्थिति होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए। भट्टा पारसौल में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई में आयोग को महिलाओं के साथ दुष्कर्म की शिकायतें मिली थीं। सात महिलाओं ने आयोग के सामने उपस्थिति होकर व शपथपत्र देकर पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे।
इसके बाद आयोग ने गौतमबुद्धनगर पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने को कहा था। पुनिया ने कहा कि इतने गंभीर आरोप होने के बाद भी पुलिस ने अभी कर एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुनिया ने कहा कि पुलिस जानबूझकर शिकायतों की उपेक्षा व आयोग के कार्य में असहयोग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications