गरीबों का मजाक उड़ाने वाले अहलुवालिया इस्तीफा दें : भाजपा

भाजपा का कहना है कि जब तक मोंटेक सिंह अहलुवालिया अपने एसी कमरों से बाहर नहीं आयेगें तब तक उन्हें देश के गरीब और गरीबों के बारे में क्या पता चलेगा। अपने एसी कमरों में बैठकर वो केवल 32 रुपये और 26 रुपये का ही स्तर तय कर सकते हैं।
भाजपा ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल केन्द्र सरकार से जनता ऊब चुकी है। बेलगाम महंगाई से जनता का रोम-रोम कराह रहा है। दूध, फल, सब्जी जो कि रोज मर्रा की जरूरत होती है वो ही आम आदमी से दूर हो गया है। ऊपर से सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।
गौरतलब है कि सरकार ने उच्चतम न्यायालय में दिए हलफनामें में कहा है कि देश के ऐसे लोग जो शहरी क्षेत्रों में रोजना 32 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 26 रुपये से अधिक खर्च करते हैं वह बीपीएल का लाभ लेने के अधिकारी नहीं हैं।मतलब ये कि वो गरीबी रेखा में नहीं आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications