जम्मू व कश्मीर विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बाद सरकार ने पुलिस हिरासत में एनसी कार्यकर्ता की मौत की न्यायायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। इस आदेश के बावजूद विपक्ष इस मामले पर सदन में भी बहस चाहता है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अकबर लोन ने कहा कि जब इस मामले के न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तो इस पर सदन में चर्चा को कोई मामला नहीं बनता।
इस मामले को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी एनसी और पीडीपी के बीच भारी हंगामा चल रहा है। इससे पहले अफजल गुरु की फांसी को लेकर भी दोनों पार्टियों में काफी बहस हुई थी। सरकार अफजल गुरु की फांसी को रुकवाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाना चाहती थी। जिसका अन्य पार्टियां विरोध कर रही थीं। इस विरोध की वजह से यह बिल विधानसभा में पेश नहीं हो पाया था।












Click it and Unblock the Notifications