पानीपत में खेत में मिले प्रेमी जोड़े के कंकाल

Decomposed bodies of couple found in Panipat
पानीपत। समालखा क्षेत्र के राक्सेड़ा गांव में श्मशान के पास एक धान के खेत में प्रेमी जोड़े के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों बीते 13 सितंबर से लापता थे। मौके पर मिले कपड़ों, मोबाइल, चप्पल और घडिय़ों के आधार पर युवती की पहचान राक्सेड़ा की वारिशा व युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के 32 वर्षीय राजू के रूप में हुई है।

शवों के सड़े-गले होने के कारण पुलिस फिलहाल बताने की स्थिति में नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पंचनामा कर अस्थिपंजरों को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेज दिया गया है। लड़के के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक राजू करीब 14 वर्षो से राक्सेड़ा के एक फार्म हाउस पर नौकरी कर रहा था, जबकि वरिसा भी गांव में ही रहती थी।

13 सितंबर को दोनों गांव से भाग गए। 14 को लड़की के पिता उमेद अली ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी। रविवार शाम पट्टेदार संजय के धान में स्प्रे कर रहे मजदूर को मानव कंकाल दिखा तो उसने इसकी सूचना खेत मालिक को दी। सोमवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और उनकी शिनाख्त कराई।

शवों के पास दोनों की घड़ी, तीन मोबाइल, दोनों की चप्पलें, सूट, दुपट्टा, गमछा आदि पड़े थे। एफएसएल टीम ने कहा कि मानव कंकाल में नमूने लेने के लिए कोई चीज नहीं बची थी। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच से ही इसके हत्या व आत्महत्या के बारे में पता चल सकता है। थाना प्रभारीका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बगैर जांच के इसे हत्या या आत्महत्या नहीं कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+