हरियाणा में धड़ल्ले से चल रही गैर लाइसेंसी सिक्योरिटी एजेंसियां

सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था को लाइसैंस जारी करने के लिए सक्षम प्राधिकारी पदनामित किया है। हरियाणा निजी सुरक्षा एजेंसियां नियम, 2009 वैबसाइट पर भी उपलब्ध करवाए गये हैं। सितम्बर, 2011 के गत पखवाड़े के दौरान गुड़ग़ांव में संचालित सभी निजी सुरक्षा एजेंसियों का एक सर्वेक्षण करवाया गया और उन एजेंसियों की पहचान की गई, जिन्होंने अब तक लाइसैंस के लिए आवेदन नहीं किया है। गुडग़ांव सुरक्षा एजेंसियों को गत दो वर्ष की अवधि से नियंत्रक प्राधिकारी से लाइसेस प्राप्त करने को कहा जा रहा था, लेकिन कई सुरक्षा एजेंसियों ने लाइसैंस के लिए आवेदन नहीं किया है।
ऐसी एजेंसियां देश के कानून का पालन नहीं करना चाहती और विनियामक नियमों का अुनपालन नहीं कर रही हैं। अनेक रैजीडेंट वैलफेयर एसोसिएशनस एवं कम्पनियां अनेक एजेंसियों द्वारा दी जा रही अपर्याप्त सेवाओं की शिकायतें कर रही हैं। ऐसे अनेक उदाहरण भी हैं जहां निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्डांे को ऐसे परिसरों में चोरी, सेंधमारी और यहां तक कि हत्या की गतिविधियों में भी शामिल पाया गया है, जहां वे गार्ड का कार्य कर रहे थे।
इन एजेंसियों के पास नहीं है लाईसेंस
ऐसी सुरक्षा एजेंसियों में ली ग्रुप, गलेरिया मार्केट, सूपर मार्ट, शॉपिंग मॉल, डीएलएफ, फेस -।, गुडग़ांव; एस आर ग्रुप सिक्योरिटी, सीब्बा अपार्टमैंट; रीयल सिक्योरिटी, इस्ट-वैस्ट सिक्योरिटी, सैक्टर 54, अरिहंत अपार्टमैंट, सैक्टर 56; मीरा सिक्योरिटी, ब्रदर अपार्टमैंटस, सैक्टर 55, गुडग़ांव; के एन एन सिक्योरिटी, सी डॉट अपार्टमैंटस, सैक्टर 56; सिक्योरिटी ओन, गुरू ग्राम सोसायटी, सैक्टर 56; डीएस सिक्योरिटी, 329, आपका बाजार; निप्स सिक्योरिटी, रेल विहार, गुडग़ांव; रक्षक सिक्योरिटी, हनुमान मंदिर के निकट, दुंदहेड़ा; आदर्श सिक्योरिटी, कटारिया मार्केट, फायर स्टेशन के सामने, न्यू रेलवे रोड; डीएसएफ सिक्योरिटी, विज्ञान विहार, सैक्टर 56;
विशाल सिक्योरिटी, सुखबंती टावर, किरन रैजीडैंस, सैक्टर 56; अलप्स सिक्योरिटी, आईएफएससीजीएचएस अपार्टमैंट, सैक्टर 56; नील सिक्योरिटी, आकाश गंगा अपार्टमैंट; फोर्स 4 सिक्योरिटी, विद्या एनक्लेव, सैक्टर 56; प्रयाग राज सिक्योरिटी, विद्या अपार्टमैंट; एक्टिव ग्रुप, गेल एम्पलोइज सैक्टर 56; घिबिलीज सिक्योरिटी, भगवती सोसायटी, सैक्टर 56; एक्सपै्रस सिक्योरिटी, श्री गणेश सोसायटी; सीता दल सिक्योरिटी; राज सिक्योरिटी, सज्जन विहार; तेरा फोर्स; वरूण सिक्योरिटी, जिस्मिनियम सोसायटी, सैक्टर 45; अपैक्स अपार्टमैंट, गणेश सोसायटी, सैक्टर 45; रोयल सोसायटी, सैक्टर 45; दूरदर्शन अपार्टमैंट, सैक्टर 45 शामिल हैं।
ऐसी अन्य एजेंसियों में एसएमएस सिक्योरिटी, पुरानी दिल्ली रोड, हनुमान मंदिर के निकट, गुडग़ांव; प्रीमियर शील्ड, पालम टावर, साउथ सिटी-।; एसओएम सिक्योरिटी, इनफिनिटी टावर, एमजीएफ मॉल, जेएमडी बिल्डिंग, यू ब्लाक, एम ब्लाक, ओक वुड एस्टेट फेस-॥; जैडईडी सिक्योरिटी सर्विसिज; दक्ष सिक्योरिटी, 220, सैकिंड फ्लोर, कृष्णा पैलेस, बसई रोड, गुडग़ांव; कमांडो प्रोटैक्शन सिक्योरिटी, शॉप नम्बर 418, गणपति आर्केड, जीजीएनजैडईडी सिक्योरिटी सर्विसिज, 217, पटना बाजार, गुडग़ांव; बुलवर्क सिक्योरिटी, एससीओ 6, एसबीआई के सामने, एमजी रोड; आर.के. सिक्योरिटी, 873/2, सैक्टर 12, चौंक नज़दीक ममता हॉस्पिटल ; ग्रिफीन सिक्योरिटी, 301, दीप प्जाज़ा कॉम्पलैक्स, सिविल लाईनज़;
चौधरी जॉब सॉल्यूशन एण्ड सिक्योरिटी, पहली मंजिल मस्ट्रज़ी मार्केट, माता रोड ; एन एक्स मैन पावर सॉल्यूशन एण्ड सिक्योरिटी, पहली मंजिल ऑपाजि़ट ममता हॉस्पिटल, माता रोड; सन सिक्योरिटी ग्रुप, ऑपाजि़ट ममता हॉस्पिटल, माता रोड; फेस टू फेस सिक्योरिटी, सैक्टर-12-ए ; वसुन्धरा सिक्योरिटी एण्ड प्लेस मैंट सर्विस, बी-39 सरस्वती इनक्लेव, कादीपुर; इनोविज़न सिक्योरिटी, ब्लॉक नं0 68/ 273, दूसरी मंजिल सुखराली; वीज़ेन सिक्योरिटी, पहली मंजिल, अभय सिंह मार्केट, सुखराली; सांई सिक्योरिटी, सैक्टर-17-ए; एक्सीलैंट सिक्योरिट, ऑपोजि़ट भानू कॉम्पलैक्स, एम.जी.रोड, सुखराली; वी.इन्सपायर ऑपोजि़ट स्मार्ट गार्डन, अशोक विहार रोड़ राठौड सिक्योरिटी सर्विस, दयानन्द कॉलोनी, पुलिस स्टेशन, सैक्टर 5 के सामने;
मैसर्ज सिरस सिक्योरिटी, शॉप नम्बर 22-बी, शीतला माता मॉल, सैक्टर 5 के सामने; सेवियर फैसिलिटी मनेजमैंट, 27, शीतला माता मॉल, सैक्टर 5 के सामने, टसकर सिक्योरिटी सर्विसिया, पीएस पालम विहार; आर आर सिक्योरिटी, पुरानी दिल्ली मार्ग, दुंदाहेड़ा; एसएमएस सिक्योरिटी; आर एच एस सिक्योरिटी; वीआरएस सिक्योरिटी; बी एम सिक्योरिटी एवं एमएस सिक्योरिटी शामिल हैं। ऐसी अनेक कम्पनियां हैं, जिन्होंने लाइसैंस के लिए आवेदन किया है। इस कम्पनियों को भी 31 अक्तूबर, 2011 से पहले लाइसैंस प्राप्त करने का परामर्श दिया गया है। केन्द्रीय निजी सुरक्षा उद्योग संघ, भारत के अध्यक्ष कंवर विक्रम सिंह ने गुडग़ांव पुलिस आयुक्त के साथ हुई एक बैठक में आश्वासन दिया है कि जिन कम्पनियों लाइसैंस के आवेदन किया है वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने लाइसैंस प्राप्त कर लेंगी।












Click it and Unblock the Notifications