यूपी-बिहार में जापानी बुखार का कहर जारी

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक संभाग में पिछले 10 दिन में विभिन्न प्रकार के इनसेफेलाइटिस से अब तक कम से कम 44 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रसाद ने बताया कि संभाग में इस साल विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इस बीमारी के 2,480 मरीज भर्ती हुए, जिनमें से 376 की मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक इस समय गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज और अस्पताल में इस बीमारी के 321 मरीज भर्ती हैं।
वहीं बिहार के गया जिले में स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज में एक बच्चे की मौत के बाद दिमागी बुखार के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर आज 54 हो गयी। दिमागी बुखार से अब तक 54 बच्चों की मौत एएनएमसीएच के अधीक्षक सीताराम प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में 23 अगस्त से दिमागी बुखार के रोगी आ रहे हैं। आज एक और बच्चे की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढकर 54 हो गयी है।
उन्होंने बताया कि बीते 40 दिनों में अब तक 232 बच्चों को दिमागी बुखार के संक्रमण के बाद भर्ती कराया गया जिसमें से 54 ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया है। अभी अस्पताल में 65 बच्चे शिशु वार्ड में भर्ती है और अब तक 89 बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। बीते जून माह में भी मुजफ्फरपुर तथा आसपास के इलाके में संदिग्ध दिमागी बुखार के कारण करीब 60 बच्चों की मौत हो गयी थी। इस बार यह बीमारी गया तथा आसपास के क्षेत्रो में कहर ढा रही है।












Click it and Unblock the Notifications