अन्ना आंदोलन के लिये यूपी सबसे ज्यादा प्रासंगिक: शाही

सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी तथा विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक ही जैसी हैं। शाही ने कहा कि भाजपा राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में मायावती सरकार के जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ शंखनाद करेगी। मालूम हो कि अन्ना हजारे ने कहा है कि वह यूपी का दौरा करेगें और वहां की लोगों से कांग्रेस के खिलाफ वोटिंग करने की प्रार्थना करेगें।
लेकिन उन्होंने साथ में यह भी कहा कि अगर शीतकालीन सत्र में जनलोकपाल बिल पास हो जाता है तो वह जनता से अच्छे चरित्र के नेताओं को वोट करने के लिए कहेगें। उन्होंने कहा कि वह देश के युवाओं से मिलने के लिए देश भर का दौरा करेगें। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उनका दौरा उत्तर प्रदेश से शुरू होगा। वहां वे चुनाव की तारीख से पहले तीन दिन का अनशन भी करेगें। अन्ना के इस दौरे की घोषणा ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications