अहिंसा दिवस पर उत्तराखंड में सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड का जिला ऊधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर के भदईपुरा इलाके में रविवार की सुबह शरारती तत्वों ने एक समुदाय के धार्मिक ग्रंथ को फाड़ने के बाद उस पर एक पशु के मांस के टुकड़े डाल कर फेंक दिए। नतीजतन संबंधित समुदाय विशेष के लोग भड़क गये। मौके पर दूसरे समुदाय के लोगों की मौजूदगी ने माहौल को तनावपूर्ण कर दिया। फौरन मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाने की पूरी कोशिश की मगर इस बीच आक्रोशित समुदाय ने जाम लगाकर वाहनों पर पथराव शुरु कर दिया। जमकर तोड़फोड़ की गई और लगभग 5 दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
जिले के एसडीएम ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दंगाईयों ने उनपर हमला कर दिया और वह जख्मी हो गये। दंगाईयों ने दो पुलिस वालों को भी जिंदा जलाने की कोशिश की मगर उन्हें बचा लिया गया। इसके बाद से भारी मात्रा में फोर्स मौके पर बुलाया गया और आसूं गैस के गोले छोड़े गये। इसके बावजूद भी जब हालत कंट्रोल में नहीं आया तो लाठी चार्ज के आदेश दे दिये गये। भीड़ इस कदर थी कि लाठी चार्ज का निर्णय भी माहौल को शांत कराने में नाकाम साबित हुआ। इसके बाद आला अधिकारियों ने बैठक की और पूरे शहर में र्क्फयू घोषित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फायरिंग में एक युवक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो पूरे शहर में देर रात तक फायरिंग होती रही और दहशत का माहौल व्याप्त रहा।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications