सर्जरी के बाद सियासत में फिर सक्रिय हुईं सोनिया

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी (64) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ गांधी स्मारक पर करीब 15-20 मिनट रहीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ तथा अन्य भी इस अवसर पर मौजूद थे। विभिन्न धर्मों के लोगों ने गाधी समाधि पर प्रार्थना की।
प्रार्थना के बाद आडवाणी सोनिया से बात करते दिखे। संभवत: वह उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे थे। गौरतलब है कि सोनिया गांधी का अज्ञात बीमारी के चलते अगस्त में अमेरिका के एक कैंसर अस्पताल में आपरेशन हुआ था और वह पिछले महीने दिल्ली लौटी थीं। उन्होंने हालांकि शीर्ष काग्रेस नेताओं के साथ बैठकों में भाग लिया, लेकिन वह अब तक किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आई थीं।सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी बिल्कुल ठीक दिखीं। वो अब पार्टी में कार्य गतिविधि को तेजी से बढ़ाने में जुट गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications