शामली का नाम टिकैत के नाम पर हो: रालोद

चौहान ने कहा कि टिकैत इसी नवगठित जिले के सिसौली गांव के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि टिकैत किसानों के महीसा के रूप में जाने जाते रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार ने उनके योगदान को ही भूला दिया। उन्होंने कहा कि स्व. टिकैत ने किसानों के हितों के जीवन भर संघर्ष किया जिसे कभ नहीं भूलना चाहिए। वहीं उन्होंने हापुड़ जिले को पंचशील नगर के नाम से नया जिला बनाये जाने पर भी विरोध जताया है।
उनका कहना है कि इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चौधरी चरण सिंह की याद में रखा जा सकता था। उन्होंने कहा कि चूंकि चौधरी चरण ङ्क्षसह का जन्म हापुड़ तहसील के मीरपुर गांव में हुआ था और वह किसानों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि मु यमंत्री मायावती सर्वसमाज के महापुरूषों के स मान का दावा करती है लेकिन करती उसका उल्टा हैं। महापुरूषों के स मान में भी वह पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाती है।
रालोद ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि मायावती ने समाजवादी चिन्तक डा. राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली अकबरपुर को बाबा साहेब भीमराव अ बेडकर के नाम से जिला घोषित कर दिया था, जबकि अकबरपुर को लोहियानगर बनाने की मांग बहुत दिनों से चल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications