भ्रष्टाचार से ऊबी जनता चाहती है बदलाव: रालोद

Rashtriya Lok Dal leader Ajit Singh
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की जनता बसपा सरकार से ऊब चुकी है और अब वह बदलाव चाहती है। बसपा सरकार ने जनता के विकास में खर्च किए जाने पैसे को विकास की बजाय अपने पूर्वजों व अपनी मूर्तियां बनाने में खर्च कर दिया। राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि साढ़े सत्रह हजार करोड़ रुपये से प्रदेश में मूर्तियां व पार्क बनवा दिए गये। यह रकम जनता के विकास के लिए खर्च की जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बीकापुर विधान सभा के सरियांवा गांव में आयोजित किसान महापंचायत में किसानों को सम्बोधित करते हुए चौधरी अजित सिंह ने कहा है कि प्रदेश में बसपा सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया बल्कि राजधानी में सिर्फ पूर्वजों तथा अपनी मूर्ति बनाने में ही जनता का पैसा खर्च किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के विकास के बगैर देश का विकास संभव नहीं क्योंकि किसान ही देश का मूल है।

चौधरी ने कहा कि बसपा सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है सभी सरकारी सेवाओं के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं। दलित मुख्यमंत्री के शासन में दलित महिलाओं का सबसे अधिक उत्पीडऩ हो रहा है। इन बातों को मद्देनजर रखते हुए वर्तमान सरकार को बदलना आवश्यक हो गया है। रालोद के महामंत्री जयन्त चौधरी ने कहा कि किसान की भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर यदि रालोद संघर्ष न करती तो किसानों को न्याय नहीं मिल सकता था। उन्होंने कहा कि शुरूआत रालोद ने की जिसके बाद अन्य राजनैतिक दलों ने इसे आगे बढ़ाते हुए किसानों के हक की बात करनी शुरू कर दी।

चौधरी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने ईमानदार अधिकारियों के हाथ बांध दिये गए हैं वह चाहकर भी लोगों की मद्द नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि आज भी दलितों में 45 प्रतिशत लोग पढ लिख नहीं पाते जिस कारण वह अपने हक के लिए आवाज नहीं उठा पाते। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के पास कोई ऐसी नीति नहीं है जिससे देश की जनता की भलाई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+