सीरिया में अमेरिकी राजदूत पर टमाटरों की बारिश

Syrian crowd stones US Ambessader
सीरिया पर अमेरिका के कड़े रुख से वहां के राष्‍ट्रपति बशन अल-असद के समर्थक खासे नाराज हैं। राष्‍ट्रपति के समर्थकों ने सीरिया में अमेरिकी राजदूत को निशाना बनाते हुए उन पर टमाटर फेंके। अमेरिकी राजदूत फोर्ड विपक्ष के नेता अब्‍दुल अज़ीम से मुलाकात करने पहुंचे थे। उसी दौरान राष्‍ट्रपति के समर्थकों ने उनके काफिले पर टमाटर फेकने शुरू कर दिए। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इस घटना की निंदा करते हुए सीरिया से अमेरिकी राजदूत की सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है।

जब फोर्ड विपक्षी नेता से मुलाकात करने के लिए बिल्डिंग में प्रवेश कर गए तो अल-असद के समर्थकों ने उनके काफिले में शामिल गाडि़यों पर पथराव किया। समर्थक अमेरिका विरोधी नारे भी लगा रहे थे। अमेरिकी राजदूत फोर्ड इस दौरान 2 घंटे तक इसी बिल्डिंग में फंसे रहे। बिल्डिंग के बाहर विरोध कर रहे लोगों को हटाने के लिए सुरक्षा बलों को बुलाना पड़ा।

गौरतलब है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ की 66वीं महासभा को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्‍होंने कहा कि सीरिया में बेगुनाहों की हत्‍या की जा रही है। जिस वजह से सारी दुनिया को एकजुट होकर सीरिया पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+