राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी नहीं रहेंगे उपस्थित

Gujarat Chief Minister Narendra Modi
दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्र सरकार में मची आंतरिक उठापटक तो शांत हो गई पर लगता है कि भाजपा की आंतरिक राजनीति अब खुलकर सतह पर आने वाली है। क्योंकि आज से दिल्ली में शुरू हो दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना कम ही दिख रही है, क्योंकि उन्होंने कहा है कि वे नवरात्र में राज्य से बाहर नहीं जा सकते इसलिए वे कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं होंगे। वैसे इसे पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जनचेतना यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि सूत्रों का मानना है कि वे जनचेतना यात्रा से खासे नाराज हैं इसलिए वे बैठक में शिरकत नहीं करेंगे। परंतु पार्टी की कोशिश है कि वे कुछ ही समय के लिए बैठक में आएं।

सूत्रों ने कहा कि वैसे भाजपा के लिए 2जी घोटाले को लेकर केंद्र सरकार में मचे घमासान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए अहम मुद्दा मुहैया करा दिया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के उद्घाटन भाषण से लेकर राजनीतिक प्रस्ताव एवं आडवाणी की यात्रा तक चर्चाओं के दौर में भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर केंद्र पर पूरी तरह हमलावर रहेगी। इसके साथ नोट के बदले वोट मामला, राज्यों में केंद्र के हस्तक्षेप, राज्यपालों की भूमिका व आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा जाएगा।

शुक्रवार से शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक के ठीक पहले भाजपा ने 2जी मामले में सरकार को कठघरे में खड़ा कर अपने इरादे जाहिर भी कर दिए हैं। पार्टी महासचिव व मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के बयान व उस पर गृह मंत्री पी चिदंबरम की संतुष्टि को हास्यास्पद करार दिया है। प्रसाद ने कहा कि यह कांग्रेस के दो मंत्रियों का निजी विवाद नहीं है कि एक बयान दे और दूसरा उसको स्वीकार कर मामला सुलटा लें। यह देश की बड़े पैमाने पर लूट का गंभीर मामला है जिसमें चिदंबरम पूरी तरह से कठघरे में खड़े हैं।

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में अन्य तमाम मुद्दों के साथ सबसे ज्यादा 2जी घोटाले पर चर्चा होगी। बैठक में पेश किए जाने वाले राजनीतिक प्रस्ताव में केंद्र सरकार के घोटालों, केंद्र के राज्यों में बढ़ते हस्तक्षेप व राज्यपालों की भूमिका पर खासी चर्चा होगी। इसके अलावा नोट के बदले वोट मामले में लाभार्थियों और घूस देने वालों के बजाय व्हिसल ब्लोअर के खिलाफ ही जांच का मुद्दा भी उठेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+