परमाणु क्षमता वाली मिसाइल 'पृथ्‍वी 2' का सफल परीक्षण

prithvi-II ballistic system
बालासोर। भारत ने उड़ीसा की एक तटीय परीक्षण रेंज से परमाणु सक्षम अग्नि-दो मिसाइल का परीक्षण किया। उड़ीसा के चांदीपुर तट से परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम और 350 किलोमीटर की दूरी तक वार करने वाली पृथ्वी 2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया। यह परीक्षण रक्षा बलों के प्रायोगिक परीक्षणों के तौर पर किया गया।

आईटीआर निदेशक एसपी दास ने बताया कि आज सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर स्वदेश में विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल का एकीकृत परीक्षण (आईटीआर) के परिसर 3 से परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि संचालन संबंधी अभ्यास के रूप में किया गया यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा ।

आईटीआर निदेशक एसपी दास के अनुसार पृथ्‍वी 2 बैलिस्टिक मिसाइल का परिक्षण सफल रहा।यह मिसाइल सतह से सतह वार करता है यह इसकी विशेषता है। इसकी क्षमता 350‍ किलोमिटर आंका गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि पृथ्‍वी 2 बैलिस्टिक मिसाइल का काम काफी समय से चल रहा था अब जाकर सफ‍ल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+