दिग्विजय सिंह ने फेसबुक, ऑर्कुट और ट्विटर पर केस दर्ज कराया

दिग्विजय सिंह ने नेटवर्किंग साइट फेसबुक, ऑर्कुट और ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने आईटी एक्ट के तहत यह मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने दिग्विजय कि शिकायत पर 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे के अनशन और बाबा रामदेव के अनशन के दौरान दिग्विजय सिंह ने बहुत ऊल-जलूल टिप्पणी की थी जिसके विरोध में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उनके खिलाफ बाढ़ सी आ गयी थी। लोगों ने उन्हें बहुत कुछ कहा था. जिसके खिलाफ दिग्विजय सिंह ने अब मोर्चा खोला है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि वो गिन-गिन कर बदला लेगें और किसी को छोड़ेगें नहीं।












Click it and Unblock the Notifications