दिल्ली: लैब में डायरेक्टर ने 12वीं की छात्रा से की छेड़खानी

प्रबंध तंत्र ने भी डायरेक्टर को स्कूल से निकाल दिया है। 27 सितम्बर को स्कूल के डायरेक्टर सुब्रतो कुन्डू ने कक्षा 12 की एक छात्रा को साइंस लैब में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। छात्रा के विरोध करने पर डायरेक्टर ने लैब का दरवाजा बंद करने का प्रयास किया लेकिन छात्रा धक्का देकर भगा निकली। संकोच में छात्रा ने परिजनों से बात छिपा ली। बुधवार को फिर डायरेक्टर ने लैब पहुंची छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
खौफजदा छात्रा परिजनों को घटना की बाबत बताया। शाम में ही परिजन स्कूल पहुंचे और डायरेक्टर की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मौहल्ला कुतुब दरवाजा निवासी छात्रा के पिता की तहरीर पर डायरेक्टर के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि आरोपी सुब्रतो कुंडू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई। प्रबंध तंत्र ने डायरेक्टर के कृत्य पर उसे स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications