दिल्‍ली: बच्चा बरामद, दादी से छीन कर ले गए थे बदमाश

Delhi: Child recovered, five arrested
दिल्ली (ब्यूरो)। गाजियाबद के साहिबाबाद इलाके में पुलिस ने अगवा बच्चे के बरामद कर लिया। ये बच्चा गुरुवार को वसुंधरा इलाके से अगवा हुआ था। पुलिस ने पांच अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अपहरणकर्ताओं से पूछताछ कर रही है। बेखौफ बदमाशों ने कल वसुंधरा से दिनदहाड़े चार साल के एक बच्चे को अगवा कर लिया था। एक बाइक एजेंसी के सुपरवाइजर का बेटा कर्ण उस वक्त अपनी दादी के साथ प्ले स्कूल से लौट रहा था। इस घटना के कुछ ही घंटे बाद परिवार पर एक और आफत टूटी। बच्चे की खोजबीन में जुटी उसकी बुआ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी हुई थीं।

वसुंधरा सेक्टर-13 में दोपहर कल 12:30 बजे में यह वारदात हुई। किडनैपिंग का शिकार मासूम कर्ण वसुंधरा निवासी तेजेंद्र बजाज का बेटा है। तेजेंद्र लिंक रोड स्थित शिवा बजाज ऑटो एजेंसी में सुपरवाइजर है और उनकी पत्नी हिना साइट-4 की सतमोला फैक्ट्री में कार्यरत हैं। कर्ण की दादी निर्मला सेक्टर-15 के प्ले स्कूल से उसे लेकर लौट रही थी।

घर के सामने पहुंचते ही अचानक पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले उनसे बजाज साहब का मकान पूछा और फिर बच्चे को छीनकर भाग निकले। बदमाशों की इस हरकत के बाद निर्मला ने जैसे ही शोर मचाया तो घटनास्थल के आसपास मौजूद लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। उन पर पत्थर फेंके, मगर वे भागने में सफल रहे। उधर, बच्चे की तलाश में निकली बुआ का शव रेलवे लाइन के करीब मिला है। आशंका है बच्चे को खोजने में ट्रेन की तरफ उनका ध्यान नहीं गया और हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+