चीन की तरक्‍की से खुश अमेरिका: हिलेरी क्लिंटन

Foreign Minister of US, Hillary Clinton
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कल 62 वां राष्टीय दिवस मनाने जा रहे चीनी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा है कि अमेरिका चीन की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि एक समृद्ध चीन अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है। हिलेरी एक अक्तूबर को चीन के राष्टीय दिवस पर वहां के नागरिकों को बधाई देते हुए हिलेरी ने कहा कि अमेरिका चीन की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है जैसे की एक संपन्न समृद्ध चीन अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है ठीक इसी तरह एक संपन्न समृद्ध अमेरिका भी चीन के लिए अच्छा है।

उन्होंने कहा कि जनवरी में चीन के राष्टपति हू जिंताओ अपनी अधिकारिक यात्रा पर यहां आये थे। मई में वाशिंगटन में अमेरिका-चीन रणनीतिक और आर्थिक वार्ता का तीसरा दौरा बहुत सफल रहा था। इस बैठक के दौरान अमेरिका ने महत्वपूर्ण संबंधों पर गहरी प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देशों के नागरिक अपने कठिन परिश्रम और प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। यह साफ है कि मिलजुल कर काम करने से हम मौजूदा वैश्विक समस्याओं का समाधान ढूंढ़ सकते हैं।

विदेश मंत्री ने कहा इतिहास बताता है कि दोनों देशों के संबंध सकारात्मक, सहयोगी और व्यापक रहे हैं। आगे के लिए भी दोनों देशों के राष्टपति यही कल्पना कर रहे हैं। चीन का अपना 62 वां राष्‍ट्रीय दिवस समारोह है। हिलेरी ने कहा पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना की इस 62 वीं सालगिरह पर अमेरिका आपके साथ एक प्रतिबद्ध सहयोगी और मित्र के तौर पर खड़ा है तथा आपको शुभकामनाएं देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+