विपक्ष में बैठना पसंद लेकिन सपा और बसपा के संग गठबंधन नहीं: भाजपा

 nitin gadkari
अगले साल विधानसभा चुनाव का सामना करने जा रहे उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आ सकने का दावा करते हुए नितिन गडकरी ने ऐलान किया कि राज्य में उनकी पार्टी सपा या बसपा से किसी स्थिति में समझौता या गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों से गठबंधन करने की बजाये भाजपा विपक्ष में बैठना पंसद करेगी।

2जी घोटाला मामले में चिदंबरम को जेल भेजे जाने की बात कहते हुए गडकरी ने कहा कि राजा तिहाड़ में और चिदंबरम बाहर क्यों हैं? यह दर्शाता है कि एक ही घोटाले में दो पैमाने अपनाए जा रहे हैं। इस घोटाले में चिदंबरम की सहअपराधिता के साक्ष्यों के अंबार होने के बावजूद उनके विरूद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है। सीबीआई को उनसे पूछताछ तक नहीं करने दी जा रही है। मोदी और आडवाणी में नाराज़गी की खबरों के बीच गडकरी ने आडवाणी की जम कर तारीफ की और सभी पार्टीजनो से उनकी रथयात्रा को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने को कहा। उल्लेखनीय है कि आडवाणी की यह यात्रा पहले गुजरात से निकलने वाली थी जिसे मोदी को हरी झंडी दिखानी था।

लेकिन बाद में कार्यक्रम बदल गया और अब यह बिहार से निकलेगी जिसे वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरी झंडी दिखाएंगे। आडवाणी के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा के इस वरिष्ठ नेता ने धर्मनिपरेक्षता का नया मुहावरा गढ़ा और सबको न्याय, पर तुष्टिकरण किसी का नहीं जैसे नारे देकर बहुत प्रभावशाली तरीके से समूची देशभक्त जनता की पीड़ा एवं आकांक्षाओं को अभिव्यक्त किया है। सरकार की बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) की नयी परिभाषा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी का रोना रोने वाली इस सरकार ने शहरों में 32 और गांवों में 26 रूपए प्रतिदिन कमाने वालों को अमीर बता कर आंकड़ों की राजनीति की है। ऐसा करके वह गरीबी रेखा के नीचे वालों को बीपीए में शामिल करने की बजाए यह उसमें पहले से शामिल लोगों को बाहर करने पर तुली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+