इलाहाबाद उच्च न्यायालय में खाली पड़े हैं 99 न्यायाधीशों के पद

यह न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या का 31 प्रतिशत है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक सितंबर की तारीख तक न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 160 है, लेकिन सिर्फ 61 पदों पर नियुक्ति हुई है जो कुल संख्या का सिर्फ 38 प्रतिशत है। इनमें से भी सात न्यायाधीश 31 दिसंबर 2012 तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। गौरतलब है कि कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने पिछले साल कहा था कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय में साढ़े नौ लाख से भी अधिक मामले लंबित हैं।
ऐसी जानकारी सामने आने के बाद रिक्त स्थानों के बारे में हल निकाले जाने की कवायद तेज हो गई है। जानकारों का कहना है कि पेडिंग पड़ा मुकदमों के संबंध में जल्द से जल्द कोई उपाय निकाला जायेगा और उनपर फैसले की कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications