पीएम ने की भूकंप से उजड़े सिक्किम की हवाई सैर

प्रधानमंत्री ने अपने इस दौरे के दौरान सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग, राज्यपाल बीपी सिंह के अलावा मुख्य सचिव और डीजीपी से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री भूकंप प्रभावित हिस्सों का मुआयना करने सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। इसके लिए एक विशेष हैलीपैड की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री ने इस दौरे पर भूकंप प्रभावितों को राहत पर विमार-विमर्श के लिए उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने राहत पैकेज की घोषणा की।
गौरतलब है कि 18 सितंबर को पूर्वोत्तर भारत में आए भूकंप ने सिक्किम में जमकर कहर बरपाया था। इस भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। इस भूकंप में सिक्किम में हजारों बिल्डि़गों को नुकसान पहुंचा था। इससे पहले राज्य सरकार ने भी भूकंप पीडि़तों को मुआवजा देने का ऐलान किया था। इस भूकंप से सिक्किम की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications