तकनीक के विकास से भ्रष्टाचार मिटेगा: कपलि सिब्बल

सिब्बल ने कहा कि जो भी कानून तोड़े उससे निपटने का मजबूत तरीका होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कानून को इस तरह से लागू किया जाना चाहिए कि सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति में मानव बल का इस्तेमाल कम से कम करना पड़े। इसके लिए हमें ई प्रशासन के जरिये ऐसी प्रणाली लगानी होगी जिससे सेवाओं की आपूर्ति में मानव हस्तक्षेप कम से कम हो। मंत्री ने आयकर रिफंड का उदाहरण देते हुए कहा कि किस तरह कई बार अधिकारी रिफंड देने के लिए पैसा मांगते हैं।
सिब्बल ने बताया कि कई बार देश में आयकर विभाग के लोगों का उदाहरण दिया जाता है। रिफंड चाहने वाले लोगों से कहा जाता है कि यदि आप रिफंड चाहते हैं तो उसका कुछ प्रतिशत आपको देना होगा तभी मैं आपका चेक दूंगां। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के जरिये इस तरह के मामले में मानव दखल को खत्म कर भ्रष्टाचार से निपटा जा सकता है। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय इलेक्टानिक सेवा आपूर्ति विधेयक पर काम कर रहा है। इसके विधेयक के लागू होने के बाद यह सुनिश्चित हो सकेगा कि पांच साल में लोगों को सभी तरह की सार्वजनिक सेवाएं इलेक्टानिक तरीके से मिलें।












Click it and Unblock the Notifications