2जी स्पेक्ट्रम पर गहराया राजनीतिक तूफान
नयी
दिल्ली। विवादास्पद 2 जी नोट को लेकर बढ़ते विवाद के बीच तीन मंत्रियों ने इस राजनैतिक तूफान को समाप्त करने और समाधान निकालने के लिए आज रात वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की। 2 जी विवाद का समाधान निकालने के लिए तीन मंत्रियों ने की प्रणव से मुलाकात जब वित्त मंत्री नार्थ ब्लाक स्थित कार्यालय से अपने आवास पर पहुंचे तो रात 11 बजे के बाद पवन कुमार बंसल, वी नारायण स्वामी और राजीव शुक्ला ने उनसे मुलाकात की। id="toptextpromo">यह
बैठक मुखर्जी द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखे जाने के कुछ घंटों बाद हुई है जिसमें विवादास्पद स्पेक्टम के आवंटन से जुड़ी घटनाओं का विवरण दिया गया है। वित्त मंत्री इस मुद्दे पर अपनी तरफ से कुछ भी कहने से बचे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह पहले प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करेंगे। 2 जी नोट पर टिप्पणी मांगने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री और मंत्रियों के बीच पत्र व्यवहार के बारे में मेरा मानना है कि यह गोपनीय है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्रधानमंत्री
और मुखर्जी के बीच मुलाकात कल शाम को ही हो सकती है क्योंकि प्रधानमंतत्री कल सुबह सिक्किम के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जा रहे हैं। वही वित्त मंत्री दुर्गा पूजा के अवसर पर अगले कुछ दिनों के लिए कोलकाता रवाना हो रहे हैं और करीब एक हफ्ते के लिए बाहर रहेंगे।











Click it and Unblock the Notifications