रीता जोशी का घर जलाने वाले विधायक पीस पार्टी में

फैजाबाद से बसपा विधायक रहे जीतेन्द्र सिंह अब पीस पार्टी के झण्डे तले चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा है कि बबलू को पीस पार्टी ने फैजाबाद से टिकट देने का आश्वासन दे दिया है। सूत्रों की माने तो बसपा इस बार सिंह का टिकट काटने की फिराक में थी जिसके डर से उसने पहले ही बसपा का दामन छोड़ दिया। पीस पार्टी में शामिल होने के साथ ही बसपा प्रमुख मायावती ने विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के आवास में आग लगाने के मामले में मुख्य अभियुक्त बबलू फैजाबाद की बीकापुर विधानसभा सीट से विधायक है और मुख्यमंत्री एवं बसपा अध्यक्ष मायावती ने उन्हें अगले विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित कर दिया था। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि निलंबित विधायक के खिलाफ पार्टी विरोधी तथा आपराधिक मामलों में लिप्त रहने की गंभीर शिकायत आ रही थी। उन्होंनें कहा कि जीतेंद्र कुमार का पीस पार्टी में शामिल होना दलबदल विरोधी कानून के दायरे में आता है और विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उनकी सदस्यता समाप्त करने की याचिका दायर की जायेगी।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीस पार्टी में शामिल होने से पहले उन्हें विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिये था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने सिंह के बारे में हकीकत उजागर करते हुए कहा कि बबलू ने जब पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी तब कहा था कि आपसी रंजिश के तहत उन्हें कुछ आपराधिक मामलों में फंसाया गया है। उनका आचरण कभी भी समाज के विरूद्ध नहीं रहा। गौरतलब है कि बाराबंकी से विधायक महफूज किदवई के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर दलबदल विरोधी याचिका दायर के तहत उनकी विधान सभा सदस्ता खत्म कर दी गयी थी। सिंह दूसरे विधायक हैं जिनके खिलाफ बसपा दलबदल याचिका दायर करेगी। इससे पूर्व रायबरेली से निर्दलीय विधायक अखिलेश कुमार सिंह भी पीस पार्टी में शामिल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications