सीज मकान के नाम पर ठग लिए 26 लाख
दिल्ली
(ब्यूरो)। नोएडा प्राधिकरण ने एक मकान सीज कर लिया था, लेकिन उस्ताद लोग उसका सौदा कर एक सज्जन व्यक्ति को 26 लाख रुपये का चूना लगा दिया। सेक्टर-20 पुलिस ने एक दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दंपति पर आरोप है कि उन्होंने प्राधिकरण द्वारा बकाया होने पर मकानको सीज करने की बात को छुपाकर उस मकान को बेचने का सौदा किया। id="toptextpromo">सेक्टर-27
निवासी मनोज शर्मा ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-27 निवासी उमा बहल ने पति नरेश के नाम प्राधिकरण से आवंटित मकान का सौदा 61 लाख रुपये में किया। तीन मार्च 10 को एडवांस के तौर पर 26 लाख रुपये भी ले लिए। जब मकान के कानूनी औपचारिकता पूरी करने के लिए प्राधिकरण से संपर्क किया गया तो पता चला कि मकान की किश्तें जमा न होने के कारण प्राधिकरण ने उसे अपनी संपत्ति घोषित कर सीज कर रखा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्राधिकरण
से नो ड्यूज न मिलने पर जब उमा बहल से एडवांस में दी गई रकम वापस मांगी तो उन्होंने रुपये देने से इनकार कर अपने पति व बेटे के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उमा बहल, नरेश बहल व मनीष के खिलाफ धोखाधड़ी कर मकान बेचने का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है।











Click it and Unblock the Notifications