स्पीड जांच के दौरान हवलदार को टवेरा ने कुचला

Delhi: car crushed police man died on the spot
दिल्ली (ब्यूरो)। डीएनडी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार टवेरा कार ने एक हवलदार और सिपाही की जान ले ली। हवलदार की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही का हाथ टूट गया। बाद में पुलिसकर्मियों ने पीछा कर चालक को दबोच लिया। पुलिस ने उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, लाजपत नगर सर्किल के ट्रैफिक पुलिसकर्मी निरीक्षक मीरा शर्मा के नेतृत्व में नोएडा की ओर जाने वाले डीएनडी फ्लाई ओवर पर रफ्तार की जांच कर रहे थे।

पुलिसकर्मियों ने आश्रम चौक के पास स्पीडोमीटर लगा रखा था। इस दौरान आश्रम की तरफ से एक टवेरा कार तेज रफ्तार में आ रही थी। जांच के दौरान औसत से ज्यादा स्पीड होने से आगे लगे पिकेट को वाहन रोकने के लिए कहा गया। यहां पर हवलदार निहिंद्र सिंह (48) और सिपाही अंकित (23) मौजूद था। उन्होंने टवेरा को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने बगल से गुजर रही बस को बायीं ओर से ओवरटेक कर उसकी रफ्तार बढ़ाते हुए निहिंद्र को कुचल दिया। जबकि अंकित जख्मी हो गया। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां निहिंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंकित को एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

अन्य पुलिसकर्मियों ने कार चालक का पीछा कर कुछ दूर जाने पर उसे रोक लिया। उसकी पहचान नोएडा सेक्टर-12 निवासी यशराय के रूप में
हुई। कार एक डिश कंपनी में चलती है। निहिंद्र सिंह का बेटा अतुल सिंह (20) दिल्ली पुलिस में सिपाही है। बृहस्पतिवार को उसकी सगाई होने वाली थी। जिस लड़की से सगाई होने वाली थी, वह भी दिल्ली पुलिस में सिपाही है। इस दर्दनाक घटना ने सभी सदमे चले गए। निहिंद्र मूलत: मुरादनगर गाजियाबाद का रहने वाला था। वह वर्ष 1985 में दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही नियुक्त हुआ था। पिछले साल वह हवलदार बना था और आठ माह से लाजपत नगर के यातायात सर्किल में काम कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+