पी चिदंबरम को बचाने के लिए बैठकों का दौर जारी
दिल्ली।
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में फंसे गृहमंत्री पी चिदंबरम को बचाने के लिए कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा कई मंत्री शामिल हो रहे हैं। आज दोपहर बाद पहले प्रणव मुखर्जी, एके एंटनी और अहमद पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए उनके निवास स्थान 10 जनपथ पर पहुंचे। फिर इसके बाद प्रणव मुखर्जी और पी चिदंबरम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे। id="toptextpromo">इस
मामले में प्रणव मुखर्जी और पी चिदंबरम के बीच विवाद चल रहा है। प्रणव मुखर्जी ने पीएमओ को नोट लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पी चिदंबरम चाहते तो 2008 में वित्तमंत्री पद पर रहते हुए 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को रोक सकते थे। इसके बाद से पी चिदंबरम की भूमिका पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। अब यह मामला 2जी घोटाले के साथ ही कांग्रेस के आपसी विवादों का भी बन गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने के लिए कहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्रधानमंत्री
से मुलाकात करने के बाद प्रणव मुखर्जी और पी चिदंबरम साझा प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मनु सिंघवी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पीएम के साथ हुई बैठक के बाद साझा कॉफ्रेंस को संबोधित करेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि चिदंबरम और प्रणव मुखर्जी के बीच विवादों को सुलझाने के लिए ही पीएम ने उनसे मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम आवास पर सोनिया गांधी के साथ भी पीएम बैठक करेंगे। इसके अलावा सरकार चिदंबरम के बचाव के लिए कोर्ट में हलफनामा दे सकते हैं।











Click it and Unblock the Notifications