इंडोनेशिया में विमान हादसे से 18 की मौत की आशंका
इंडोनेशिया
में 18 लोगों को लेकर उड़ान भरने वाला एक छोटा विमान लापता हो गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। इसमें 15 यात्रियों सहित 3 विमान चालक दल के लोग मौजूद थे। इस विमान के सुमात्रा से लापता होनी की बात कही जा रही है। विमान की तरफ से अभी तक किसी भी तरह के संकेत न मिल पाने की वजह से अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि विमान लापता है या दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अभी फिलहाल विमान की तलाश जारी है। id="toptextpromo">सूत्रों
से मिली जानकारी के मुताबिक विमान ने उत्तरी सुमात्रा से आचे प्रांप की तरफ उड़ान भरी थी। कासा-212 नाम के इस विमान ने सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर उड़ान भरी थी। इन दोनों जगहों के बीच ज्यादा दूरी नहीं है। इस विमान को लगभग 8 बजे ही लैंड कराया जाना था। जिससे पहले ही विमान का संपर्क टूट गया। जिसके बाद विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अधिकारियों
का कहना है कि उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान का संपर्क ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया था। जिसके बाद वहां से कोई संकेत नहीं मिल पाया था। वैसे अधिकारी भी यह आशंका जता रहे हैं कि यह कोई हादसा ही हो सकता है। अभी फिलहाल इस मामले पर अधिकारियों ने भी मुहर नहीं लगाई है।











Click it and Unblock the Notifications