हक्कानी नेटवर्क आतंकवादी संगठन है: अमेरिका

Haqqani network
वाशिंगटन। हक्कानी नेटवर्क के बदरूद्दीन हक्कानी सहित शीर्ष सात नेताओं पर पाबंदी लगाने के बाद इस पूरे संगठन को आंतकवादी संगठन घोषित करने पर विचार कर रहा है। हक्कानी नेटवर्क को आतंकवादी संगठन घोषित करने पर विचार कर रहा है अमेरिका विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नुलैंड ने संवाददाताओं से कहा कि हम अभी पूरे संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित करने पर विचार कर रहे हैं।

हालांकि हक्कानी के नेताओं को व्यक्तिगत तौर पर इस सूची में शामिल किया गया है लेकिन पूरे संगठन को इसमें शामिल करने पर अभी विचार किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने डिजाइनेशन 13224 वाले कई एग्जीक्यूटिव आर्डर पर अमल किया है जो कि हक्कानी नेटवर्क के वित्तप्रदाता के नेता और उसके कुछ अत्यंत खतरनाक संचालकों को लक्षित करते हैं।

बदरूद्दीन अल कायदा से जुड़े हक्कानी नेटवर्क का शीर्ष नेता है और अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इस साल मई में इसे आतंकवादी घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने हक्कानी नेटवर्क के सदस्यों के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर विदेश मंत्रालय अथवा वित्त मंत्रालय के माध्यम से कार्रवाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+