जमीनी स्तर पर लोकतंत्र से मिटेगा भष्‍टाचार: राहुल गांधी

rahul gandhi
जम्मू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव राहुल गांधी ने आज कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर पहुंचाना होगा। उन्होंने ने कहा कि यदि हम भ्रष्टाचार रोकना चाहते हैं तो हमारे लोकतंत्र को गांवो और आम आदमी के बीच जमीनी स्तर पर पहुंचाना चाहिए। गांधी ने नवनिर्वाचित पंचो और सरपंचों से यहां कहा कि यदि देश को बदलना है तो इसे शीर्ष से नहीं बदला जा सकता इसे जमीनी स्तर से ही बदला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि‍ नीतियां उपर से बनाई जा सकती हैं, सिद्धांत उपर से आ सकते हैं, विचार उपर से आ सकते हैं लेकिन उनका क्रियान्वयन नगर पालिका पंचायत और वार्ड के स्तर पर करना होगा। गांधी ने राज्य के सभी तीनों क्षेत्रो में तेज और बेहरत विकास को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओ से गठबंधन सरकार के साथ सहयोग करने को कहा।

वही राहुल ने पंचायत में कहा कि जो भी जरूरत होगी वह पूरी की जाएगी लेकिन यह सुनिश्चित होना चाहिए कि यह धन गांवों में आधारभूत स्तर तक पहुंचे। कांग्रेस के इस युवा नेता ने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यह आधारभूत स्तर तक नहीं पहुंच रहा है तो आप इसे भ्रष्टाचार या कुछ भी कह सकते हैं लेकिन मुझको लगता है कि यह गांवों तक पहुंचना चाहिए।

कांग्रेस नेता के मुताबिक पंचों और सरपंचों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास के लिए निर्धारित धन बुनियादी स्तर तक पहुंचे। सोज ने राजौरी और पुंछ के लिए रेल लाइन बनाने की मांग की थी इस मांग के संबंध में राहुल ने कहा कि मैं दिल्ली जाकर पता करूंगा कि यह परियोजना किस स्तर में है। बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के और मौके उपलब्ध कराने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+