राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

Three killed in road accidents in Lucknow
लखनऊ। राजधानी से सटे माल इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने स्कूली छात्र को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। छत्र की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में जमकर तोडफ़ोड की और हंगामा किया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे बस ड्राइवर को भी लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और उसकी भी जमकर धुनाई कर दी। दूसरी ओर गोमतीनगर में सड़क हादसे में बीए की एक छात्रा की मौत हो गई तथा उसका बहनोई बुरी तरह घायल हो गया। सरोजनीनगर इलाके में हुई दुघर्टना में एक मजदूर की मौत हो गई।

माल के ककराबाद गांव के मूलचंद्र का दस वर्षीय बेटा सौरभ मंगलवार की सुबह घर से अपने स्कूल जा रहा था। रास्ते में हरदोई की ओर से आ रही बस ने सौरभ को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सौरभ सड़क के किनारे चल रहा था लेकिन बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के एक ओर उतर गयी जिससे किनारे चल रहा सौरभ उसकी चपेट में आ गया। सौरभ की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना होते ही आस-पास के लोग दौड़े और देखा कि एक छात्र पहिए के नीचे आ गया।

उन्होंने बस ड्राइवर को दौड़ा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। गुस्साए लोगों ने बस में भी तोडफ़ोड़ की। बस चालक हरदोई निवासी विष्णू की पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने किसी तरह नाराज ग्रामीणों को शांत कराया। सआदतगंज के कटरा विजन बैग निवासी नरेन्द्र शुक्ला की बेटी अंजलि शुक्ला (21) अपने बहनोई संजय मिश्रा के साथ मोटरसाइकिल से गोमतीनगर जा रही थी। रास्ते में हुसेडिय़ा चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अंजलि व उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गयी। कुछ समय बाद अंजलि की अस्पताल में मौत हो गयी। सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा गांव में साइकिल सवार मजदूर राजेश (25) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+