दरोगा पुत्र से दरोगा ने वसूले दस हजार रुपए

Police inspector forcefully took Rs. 10000 from inspector's son
लखनऊ। एक दरोगा ने दूसरे दरोगा के पुत्र से जबरन दस हजार रूपए वसूल लिए। जब इसकी जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को मिली तो उन्हें काफी आश्चर्य हुआ। आला अधिकारियों ने फिलहाल मामले को दबाने के काफी प्रयास किए लेकिन जब मामला छिप नहीं सका तो आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल मामले में एसओ सरोजनीनगर समेत चार सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

मंगलवार को एक दरोगा के बेटे वरूण सिंह ने राजधानी के सरोजनीनगर इलाके के एसओ राकेश सिंह, सिपाही धर्मेन्द्र, कमलेश, गंदा लाल और राकेश सिंह के खिलाफ तहरीर दी उन्होंने उससे दस हजार रुपये की धन उगाही की। वरूण ने बताया कि गत 17 जून को वह अपने कुछ साथियों के साथ कृष्णानगर इलाके में रहने वाले अपने एक दोस्त से मिलने जा रहा था। रास्ते में कानपुर रोड स्थित पिकेडली होटल के निकट वरूण की गाड़ी एक सिटी बस से टकरा गई।

बस चालक की शिकायत पर पुलिस वरूण और उसके साथियों को थाने ले गयी। थाने जाने पर वरूण ने बताया कि उसके पिता भी विभाग में ही हैं लेकिन थानाध्यक्ष ने उसकी एक न सुनी। देर रात तक पुलिस वाले वरूण को थाने में ही बिठाए और तरह-तरह से उसे प्रताणित करते रहे। आखिरकार देर रात पुलिस ने वरूण से दस हजार रूपए लेने के बाद उसको छोड़ दिया था।

वरूण ने पहले पुलिस के आला अधिकारियों कोमामले की जानकारी दी लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया दर्ज नहीं करायी। चारों ओर से इनराज होने के बाद वरूण ने मानवाधिकार आयोग का सहारा लिया। पुलिस की कार्रवाई से आहत वरूण ने मानवाधिकार आयोग में मामले की शिकायत दर्ज करायी। मानवाधिकार आयोग में मामला पहुंचने के बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और एसओ को लाइन हाजिर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+