विपक्ष सरकार गिराकर मध्यावती चुनाव चाहती है : मनमोहन सिंह

मैं भारत आकर एक-एक सवाल का जवाब दूंगा। गौरतलब है कि हर किसी की निगाहें मनमोहन सिंह के वापस आने पर लगी हुई है। आपको बता दें चिंदबरम और प्रणब के बीच चल रही कोल्ड वार के चलते मनमोहन सिंह ने इस तरह का बयान दिया है। मीडिया में खबर आ रही है कि दोनों मंत्री ही एक-दूसरे की शक्ल नहीं देखना चाहते हैं जिसके चलते चिंदबरम पर गाज गिर सकती है। वैसे भी चिंदबरम भी 2 जी घोटाले में घिर गये है।
स्वामी की याचिका में कहा गया है कि चिंदबरम 2 जी आवंटन के बारे में पूरी जानकारी थी। जिसके बाद से चिंदबरम मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वो कुछ भी बोलेगें तभी जब उनकी मुलाकात पीएम से हो जायेगी। इसी बीच यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी ने चिंदबरम को इंतजार करने को कहा है। राजनीतिक पुरोधा कह रहे हैं मनमोहन का वार केवल विपक्ष पर ही नहीं बल्कि पार्टी के अंदर के विरोधियों पर भी है जो कि अगर यह सोच रहे हैं कि मौजूदा संकट का फायदा उठाते हुए नेतृत्व परिवर्तन का एजेंडा आगे बढ़ाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications