हदों को पार न करे चीन: एसएम कृष्णा

पिछले कुछ महीनों से चीन की तरफ से भारतीय सीमाओं में लगातार घुसपैठ की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में यह मामला भी सामने आया था कि चीन के सैनिकों ने भारतीय सीमाओं में घुसकर बने बंकरों को भी गिरा दिया था। भारत ने चीन को यह भी हिदायत दी है कि वह पाकिस्तान अधिग्रिहित कश्मीर से दूर रहे। गौरतलब है कि चीन पीओके पर निर्माण कार्य जारी रखे हुए है। जिस पर भारत ने चीन से कहा था कि वह तुरंत यहां से सारा काम बंद कर दे।
भारत और चीन के बीच ताइवान को लेकर भी विवाद चल रहा है। भारतीय तेल कंपनी ओएनजीसी ताइवान की कंपनी से मिलकर दक्षिणी चीन सागर में तेल खोज रही है। चीन ने समुद्र के इस इलाके पर अपना हक जताते हुए भारत से तेल खोज बंद करने के लिए कहा था। भारत ने चीन की इस हिदायत को मना करते हुए कहा था कि समुद्र के इस इलाके पर किसी भी देश का नियंत्रण नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications