पीएम के वार पर भड़की भाजपा, कहा हताश हैं प्रधानमंत्री
गौरतलब है कि मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष यानी भाजपा सरकार की किरकरी करने में लगी हुई है जिसके पीछे उसकी मंशा सरकार गिराकर देश में मध्यावती चुनाव कराने की है। जिसमें वो कभी भी सफल नहीं हो सकता। मनमोहन सिंह ने ये बयान अमेरिका से भारत वापस आते समय कही।
जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। उसे समझ में आ रहा है कि कौन सही है और कौन गलत इसलिए भाजपा को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। हमें प्रधनामंत्री की सोच पर तरस आ रहा है कि उन्हें बौखलाहट में समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या कह रहे हैं?
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, प्रधानमंत्री अपने भ्रष्ट मंत्रियों का हमेशा बचाव करते हैं चाहे वह ए. राजा हों अथवा पी. चिदम्बरम। प्रसाद ने कहा, 2जी घोटाले में चिदम्बरम की भूमिका के लिए उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर निकालना चाहिए।'













Click it and Unblock the Notifications