फेसबुक एप्‍लीकेशन खोजना हुआ आसान

फेसबुक पर एप्‍लीकेशन को खोजना अब बहुत आसान हो गया है। जी हां आपके लिए आ गया है एपफिशिंग डॉट कॉम (AppFishing.com)। इस वेबसाइट पर जाकर आप तरह-तरह के एप्‍लीकशन्‍स के बारे में जान सकते हैं और अपने ब्राउज़र पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि यह आपकी रुचि के अनुसार ही आपको एप्‍लीकेशन मुहैया करायेगा।

चेन्‍नई की कंपनी जीबूम द्वारा तैयार की गई इस वेबसाइट पर बेहतरीन फेसबुक एप्‍लीकेशन प्राप्‍त कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि आप जैसा चहेंगे वैसे ही एप्‍लीकेशन आपको मिलेंगे। भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जीबूम के सीईओ प्रदूप विजयकुमार ने कहा कि फेसबुक एप्‍लीकेशन खोजने के लिए अब किसी को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही छत के नीचे हर सुविधा यहां मिलेगी। इसके माध्‍यम से आप अपना सोशल नेटवर्क और बढ़ा सकते हैं व मजबूत कर सकते हैं। यदि आप किसी भी वेबसाइट पर फेसबुक एप्‍लीकेशन खोजेंगे, तो आपको ढेर सारे एप्‍लीकेशन मिल जायेंगे, लेकिन आपकी जरूरत क्‍या है, यह बात सोचकर आप चकरा जायेंगे।

नई टेक्‍नोलॉजी को देखते हुए यूज़र के टेस्‍ट का इसमें अच्‍छी तरह खयाल रखा गया है। आप इस साइट पर जाकर खुद भी एप्‍लीकेशन तैयार कर सकते हैं। नये एप्‍लीकेशन देखने के लिए लॉग इन करें- एपफिशिंग डॉट कॉम पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+