दिल्‍ली: पति ने किया पत्‍नी के शव के साथ 600 किमी का सफर

Delhi doctor kills engineer wife, dumps body in Allahabad
दिल्‍ली। दिल्‍ली में हमसफर का कत्‍ल और फिर शव के साथ सफर का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इससे पहले कि आप इसे पढ़ने के बाद सोच में पड़ जायें, आईए हम आपको बताते हैं। दिल्‍ली में एक महिला का कत्‍ल होता है। अपनी गुनाह पर पर्दा डालने के लिये कातिल शव को बैग में डालकर और कार में रखकर एक लंबा सफर तय किया। लगभग 600 किमी की दूरी तय करने के बाद कातिल इलाहाबाद पहुंचा और शव को ठिकाने लगाने के बाद कातिल वापस दिल्‍ली पहुंच गया, लेकिन पुलिस के चंगुल से नहीं बच पाया।

यह कहानी है दिल्‍ली के हरिनगर इलाके की है। यहां एक पति ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिये बैग में भरकर दिल्‍ली से इलाहाबाद पहुंच आया। पति दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में डॉक्टर है, सर्जरी विभाग में तैनात है। मालूम हो कि रविवार की सुबह इलाहाबाद के हंडिया कोतवाली क्षेत्र में एक बैग में महिला की लाश मिली थी। लाश पर हीरे के टप्स और गोल्डेन रिंग की मौजूदगी से यह तो साफ हो गया था कि हत्या लूट के लिए नहीं की गई। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने लावारिस दिखाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कंट्रोलरूम को भी सूचना दे दी गई। कत्ल की यह कहानी अनसुलझी ही रह जाती, अगर दूसरे दिन सोमवार को दिल्ली से पुलिस का फोन न आता। दिल्ली पुलिस ने ई-मेल के जरिए महिला की फोटो इलाहाबाद पुलिस को भेजी। फोटो मिलते ही मामले की गुत्थी सुलझ गई और कातिल दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने बताया कि बरामद शव सुप्रिया का है, वह दिल्ली के हरिनगर में रहती थी। सुप्रिया की शादी दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कार्यरत डॉ. चंद्रविभास से हुई थी। कत्ल करने के बाद डॉ.चंद्रविभास ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सुप्रिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट हरिनगर थाने में दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने सख्ती की तो डॉक्टर ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। दिल्ली पुलिस डॉक्टर को लेकर बुधवार की सुबह इलाहाबाद पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+