सहयोगियों को फंसाकर अपनों को बचा रही कांग्रेस: बीजेपी

Congress supporting their minister in 2G scam: BJP
दिल्‍ली। विपक्ष की नेता सुषमा स्‍वराज ने कहा है कि 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में पूर्व संचार मंत्री ए राजा और पी चिदंबरम बराबर के दोषी हैं। ऐसे में पी चिदंबरम को भी तिहाड़ जेल भेजा जाना चाहिए क्‍योंकि इस घोटाले में आरोपी ए राजा उसी जेल में हैं। सुषमा स्‍वराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सहयोगी पार्टियों को फंसाकर अपनी पार्टी के लोगों को बचाने का काम कर रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में चिदंबरम का बचाव करते हुए उन पर भरोसा जताया था।

2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि वे अपने मंत्रियों के साथ हैं। उन्‍होंने अमेरिका से ही बयान जारी कर कहा था कि उन्‍हें अपने मंत्रियों पर पूरा भरोसा है। वित्‍तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने ही पीएमओ को चिट्ठी लिखकर कहा था कि अगर पी चिदंबरम चाहते तो वित्‍तमंत्री पद पर रहते हुए 2008 में 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले को रोक सकते थे। जिसके बाद कांग्रेस में विवाद पैदा हो गया था। इसके बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा था। बीजेपी ने यह भी कहा कि सीबीआई इस घोटाले में चिदंबरम को बचाने का काम कर रही है।

बीजेपी ने कहा कि वे इस समय सरकार को अस्थिर करने की स्थिति में नहीं हैं। राज्‍य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस की कार गुजारियों की वजह से ही समय से पहले चुनाव कराने की स्थिति पैदा हो जाएगी। इस घोटाले के मुख्‍य आरोपी ए राजा ने भी चिदंबरम को इस घोटाले में गवाही देने के लिए अदालत में लाने की बात कही थी। राजा ने कहा कि 2जी स्‍पेक्‍ट्रम मामले में जो भी निर्णय लिए गए वे पी चिदंबरम की जानकारी में ही लिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+