रुचि मर्डर केस: अदालत में चार्जशीट दाखिल

Charge Sheet submitted in Ruchi Murder Case
गुडग़ांव। रुचि भुट्टन की मौत के मामले में जीआरपी अंबाला ने मंगलवार को अदालत में चार्जशीट दाखिल की। पुलिस की जांच अभी चल रही है। जल्द ही वह चार्जशीट का दूसरा पार्ट दाखिल करेगी। डीएलएफ फेस दो में रहने वाली रुचि भुट्टन की करीब तीन माह पहले संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। फेस-2 थाना पुलिस ने उसकी मां सुधा गुप्ता के बयान पर पति सुमित भुट्टन के खिलाफ दहेज मृत्यु का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान धारा के साथ छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बताया था।

इसके बाद रुचि के परिजनों ने गुड़गांव पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह जानबूझकर पीडि़त को लाभ पहुंचाना चाहती है। जीआरपी टीम को सुमित भुट्टन के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ से संबधित जानकारी मिली है मगर मीरा चोपड़ा के 120 बी की शामिल होने का ठोस सबूत नहीं मिल सका है। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने के पीछे सुमित भुट्टन पर शिकंजा कसना अपना मकसद बताया है।

पुलिस महानिदेशक रंजीव दलाल ने मामले की जांच एसपी जीआरपी अंबाला को सौंप दी थी। जीआरपी अंबाला की टीम ने मंगलवार की दोपहर को अदालत में सुमित भुट्टन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। रुचि भुट्टन की बहन प्रीति ने जीआरपी की ओर से अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज मृत्य और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इस मामले की अभी भी जांच कर रही है। जल्द ही वह जांच कर चार्जशीट का दूसरा पार्ट दाखिल करेगी। पुलिस जांच के बाद ही अन्य बातों का खुलासा हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+