साध्वी यौन शोषण मामले में प्रतिदिन सुनवाई के आदेश

Dera Sachcha Sauda chief Gurmeet Singh
अम्बाला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वी यौन शोषण मामले में प्रतिदिन सुनवाई के आदेश दिए हैं। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को अब उक्त मामले में रोजाना पेशी भुगतनी होगी। गौरतलब है कि गुमनाम पत्र के माध्यम से एक साध्वी ने डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे। माननीय उच्च न्यायालय ने पत्र का संज्ञान लेते हुए सितम्बर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

सीबीआई ने जांच में उक्त तथ्यों को सही पाया और डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई, 2007 में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। प्रभावशाली आरोपी डेरा प्रमुख को उक्त मामले में अदालत से जमानत तो मिल गई, परंतु मुसीबतों से छुटकारा नहीं मिला। ट्रायल के दौरान सीबीआई द्वारा गवाह बनाई गई दो साध्वियों ने अदालत के समक्ष डेरा प्रमुख पर बलात्कार जैसे संगीन आरोप जड़ दिए। परंतु पिछले लम्बे समय से मामला पंचकुला की सीबीआई अदालत में कछुआ गति से चल रहा है।

इसी के मद्देनजर डेरा के ही पुराने साधु रामकुमार बिश्नोई ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर प्रतिदिन सुनवाई की मांग की। बिश्नोई में याचिका में कहा कि गवाहों को खतरा है और उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन निचली अदालत मामले को लटका रही है। माननीय उच्च न्यायालय ने बिश्नोई की याचिका पर विशेष अदालत को प्रतिदिन सुनवाई के आदेश दिए और मामले को शीघ्र निपटाने की बात कही। इसी के चलते आज सीबीआई के विशेष जज एएस नारंग ने साध्वी यौन मामले में प्रतिदिन पेशी के आदेश दिए हैं, जिससे डेरा प्रमुख की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+