दिल्ली : इमरात ढही, 8 की मौत, सिब्बल पर निकला गुस्सा

ये दुखद हादसा दिल्ली के चांदनी महल इलाके में जामा मस्जिद के समीप हुआ। घायलों को लोकनायक अस्पताल ले जाया गया है। मरने वालो में चार महिलाएं शामिल हैं। लेकिन इस हालात का जायजा लेने पहुंचे इलाके के सांसद कपिल सिब्बल पर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए सिब्बल वहां से बैरंग ही लौट आये।
इस हादसे के बारे में पुलिस ने कहा कि लगता है कि इस इमारत के बगल में एक और इमारत बन रही थी, जिसका असर इस पुरानी इमारत पर पड़ा जिस वजह से हादसा हुआ। अग्निशमन विभाग के अधिकारी के अनुसार सूचना मिलते ही दो जसीबी मशीनों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया, यह इमारत संकरी गली में थी। पुलिस के मुताबिक इस इमारत में 50 से अधिक लोग रह रहे थे। वहीं दिल्ली नगर निगम ने कहा कि निगमायुक्त के.एस. मेहरा को हादसे की जांच सौंपी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications