बीजेपी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा डिप्रेशन में है भाजपा

भाजपा साल 2004 और 2009 की हार को पचा नहीं पायी है जिसके कारण वो डिप्रेशन में चली गयी है। इसी कारण वो इस तरह के बिना सिर-पैर वाली बातें कर रही है। रही बात 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले की तो हम बता दें कि इस घोटाले में नया कुछ भी नहीं हुआ है। हम पहले ही कह चुके हैं कि मामला अदालत में है इसलिए इस पर टिप्पणी करना बेकार है।
लेकिन भाजपा को तो बाल की खाल निकालने की आदत है तो इसमें सरकार क्या करें। दरअसल चोट खायी भाजपा को ऊंट-पटांग बयान देने की आदत हो गयी है। विपक्ष अपने अधिकार का गलत प्रयोग कर रहा है तभी तो संसद नही चलने देती। उसकी इच्छा केवल सरकार को गिराना है और कुछ नहीं। भाजपा की सारी बातें बेबुनियाद है। वो कालेधन मामले में भी घड़ियाली आंसू बहा रही है।












Click it and Unblock the Notifications