विधानसभा चुनाव और सिंगुर फैसला ममता के पक्ष में

दूसरी सीट में भी त्रिणमूल कांग्रेस को ही जीत हासिल हुई। इस सीट पर पार्टी को 30 हजार 900 वोटों से जीत मिली। गौरतलब है कि भवानीपुर से विधायक और राज्य सरकार में लोकनिर्माण मंत्री सुब्रत बख्शी ने इस सीट से ममता बनर्जी के लिए इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद ममता बनर्जी यहां से चुनाव लड़ रही थीं। वहीं दूसरी बशीरहाट सीट माकपा विधायक मुस्तफा बिन कासिम के निधन की वजह से खाली हुई थी।
सिंगुर मामले पर कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले ने ममता बनर्जी की जीत की खुशी को दोगुना कर दिया। फैसला पश्चिम बंगाल सरकार के पक्ष में सुनाते हुए कोर्ट ने आदेश दिया कि इस अधिग्रहण की जमीन किसानों को वापस मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी ने सिंगुर जमीन के पट्टे किसानों को वापस दिलाने के लिए सिंगुर कानून पारित किया था। जिसे कोर्ट ने आज सही ठहराया। अब टाटा मोटर्स को यह जमीन किसानों को लौटानी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications