मौसम में हुआ सुधार तो सिक्किम में सेना ने फिर शरु किया राहत कार्य

Army resumes relief work in Sikkim as weather improves
गंगटोक। मौसम में सुधार से सेना के 12 हेलीकाप्टरों ने सिक्किम के दुर्गम क्षेत्रों चुंगघाट, लाचेन और लाचुंग के लिए उड़ान भरी और उत्तरी जिले के भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत कार्य फिर से शुरु हो गया। सेना के प्रवक्ता कर्नल रवि पाटिल ने कहा कि खराब मौसम के कारण कल कोई उड़ान नहीं भरी जा सकी थी लेकिन बारिश के रुकने की वजह से सेना के हेलीकाप्टरों ने 9408 किलोमीटर के क्षेत्रों में राहत सामग्री गिराई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले दो दिनों में मृतकों के 93 के आकड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस बीच राज्यपाल बी पी सिंह ने उत्तरी जिले के मुख्यालय मंगन में 140 साल पुराने रिंघिम मठ का दौरा किया। भूकंप के कारण मठ को काफी नुकसान पहुंचा है।

आपको बताते चलें कि बीते 18 सितंबर को सिक्किम में आये भूकंप ने पूर्वी भारत के सिक्किम व पहाड़ी बेल्‍ट के पड़ोसी देश देश नेपाल में बुरी तरह कहर बरपाया था। इस भूकंप की वजह से सिक्किम सहित नेपाल में कई दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। 6.8 की गति से आए इस भूकंप का केंद्र सिक्किम और नेपाल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+