यूपी: मेडिकल चेकअप के नाम पर प्रिंसिपल ने कराया छात्राओं को निर्वस्त्र

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कौंधियारा थाना क्षेत्र के भिचकुरी प्रथामिक विद्यालय के प्रधानाचार्य चिंतामणि मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने कक्षा 4 और कचा 5 की चार छात्राओं को मेडिकल चेकअप के नाम पर निर्वस्त्र करा दिया। छात्राओं ने मिड-डे मिल के तहत बनी खीर खाने के बाद पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की थी।
पुलिस ने बताया कि छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चारों छात्राओं को छुट्टी के बाद रुकने को कहा था। पुलिस ने बताया कि छु्टटी हो जाने के बाद सभी छात्र और अन्य अध्यापक स्कूल से चले गये तो चिंतामणि उन्हें एक कमरे में ले गया और मेडिकल चेकअप के नाम पर उनके सारे कपड़े उतरवा दिये।
उसके बाद छात्राओं ने घर जाकर परिजनों से इसकी शिकायत की जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्रधानार्चा पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टिया दोषी पाये जाने पर शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रधानाचार्य को निलंबित भी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications